Gold and silver prices: सोना और चांदी के दामों में तेजी, राजस्थान में आज चांदी सात हजार तो सोना 2 हजार तक हुआ महंगा...
- byShiv
- 28 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सोने चांदी के दाम बढ़ रहे हैं, लगातार बढ़ रहे दामों की वजह से लोगों को इन धातुओं को खरीदने में मुश्किल हो रही है। हालांकि त्योहारी सीजन नहीं हैं और केवल शादी सीजन हैं बावजूद उसके दाम बढ़े हुए है। राजस्थान के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी का दौर आज भी जारी है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी की कीमतों में करीब 7,000 रुपए प्रति किलो की भारी तेजी आई है। वहीं सोने की कीमतों में भी लगभग 2,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी देखने को मिली है।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान में आज शुद्ध चांदी (999 टंच) की कीमत बढ़कर 2, 58, 600 रुपए प्रति किलो हो चुकी है। वहीं 18 कैरेट चांदी की कीमत 2 लाख 57 हजार रुपए हो गई है।
वहीं 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम अब 1 लाख 56 हजार 300 रुपए का हो गया है। 23 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 50 हजार 50 रुपए और जेवराती सोना यानी 22 कैरेट की कीमत 1 लाख 43 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम हो चुकी है।
pc- sundayguardianlive.com






