Gold Silver Price: 3 दिनों में सोना 3 हजार तो चांदी 10 हजार के करीब हुई सस्ती, त्योहारी सीजन में खरीदारों के खिले चेहरे

इंटरनेट डेस्क। त्योहारी सीजन से पहले सोने चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। पिछले 3 दिनों से लगातार भाव गिर रहे है। गोल्ड की बात करें तो लगातार तीन दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹3610 और 22 कैरट वाला ₹3301 सस्ता हुआ। इसमें से आज 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती से लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद लगातार तीन दिनों में यह ₹10100 नीचे आई है।

चांदी के भाव भी हुए कम
चांदी लगातार छह दिनों की स्थिरता के बाद लगातार तीसरे दिन आज सस्ती हुई है। इन तीन दिनों में यह ₹10100 नीचे आई है और छह दिनों की स्थिरता से पहले 15 अक्टूबर को यह ₹5000 नीचे आई थी यानी कि 10 दिनों में एक किलो चांदी ₹15100 सस्ती हुई है।

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं…

शहर 24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली₹1,42,620₹1,30,740₹1,06,850
मुंबई₹1,42,470₹1,30,590₹1,06,850
कोलकाता₹1,42,470₹1,30,590₹1,06,850
चेन्नई₹1,42,470₹1,30,590₹1,06,890
बेंगलुरू₹1,42,470₹1,30,590₹1,06,850
हैदराबाद₹1,42,470₹1,30,590₹1,06,850
लखनऊ₹1,42,620₹1,30,740₹1,06,850
पटना₹1,42,420₹1,30,640₹1,06,850
जयपुर₹1,42,620₹1,30,740₹1,06,850
अहमदाबाद₹1,42,420₹1,30,640₹1,06,850

pc- business-standard.com