Gold Silver Price Today: सोने चांदी के भावों में आई आज गिरावट, लेने जा रहे हैं तो एक बार देख ले आज के ताजा भाव

इंटरनेट डेस्क। पीएम मोदी ने देश के लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से मना किया है। इस बीच आज सोने चांदी की नई कीमत सामने आ चुकी है। देश के ज्यादातर शहरों में सोने की कीमत में सप्ताह के पहले दिन गिरावट आई है। 11 मई की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कम होकर 152490 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में 24 कैरेट का भाव अब 152340 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1640 रुपये और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1500 रुपये तक बढ़ी है।

चांदी की कीमत
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है। 11 मई की सुबह चांदी का भाव 274900 रुपये प्रति किलोग्राम है। एक सप्ताह में चांदी की कीमत 10000 रुपये नीचे आई। इस साल जनवरी महीने में देश में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये के आंकड़े को क्रॉस कर गई थी।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली139790152490
मुंबई139640152340
अहमदाबाद139690152390
चेन्नई141490154360
कोलकाता139640152340
हैदराबाद139640152340
जयपुर139790152490
भोपाल139690152390
लखनऊ139790152490
चंडीगढ़139790152490

 

 

pc- oneindia