Gold Silver Price Rajasthan: राजस्थान में सोने चांदी के दामों में भारी बढ़ोतरी, चांदी 7 हजार तो सोना 3 हजार तक हुआ महंगा
- byShiv
- 09 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर से शादियों के सीजन शुरू होेने जा रहे है। इस बीच बुधवार को आई हल्की गिरावट के बाद आज दोनों कीमती धातुओं ने जोरदार वापसी की है। चांदी के भाव में जहां ₹7000 की बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं सोना भी ₹3000 तक महंगा हो गया।
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, गुरुवार को शुद्ध चांदी की कीमत बढ़कर करीब 2,34,050 रुपए प्रति किलो पहुंच गई। वहीं 18 कैरेट चांदी का भाव करीब 2,32,750 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया। सोने की कीमतों में भी बड़ा उछाल देखने को मिला है,24 कैरेट सोना बढ़कर करीब 1,49,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। इसके अलावा 23 कैरेट जेवराती सोना 1,43,735 रुपए और 22 कैरेट सोना 1,37,870 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
अगर प्रमुख शहरों की बात करें तो राजधानी जयपुर में शुद्ध चांदी करीब 2,37,000 रुपए प्रति किलो और 24 कैरेट सोना करीब 1,52,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के आस-पास पहुंच गया। जोधपुर में चांदी लगभग 2,36,500 रुपए और सोना करीब 1,51,500 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
pc- patrika news




