Gold-Silver Rate: सोने चांदी के भावों में दिख रहा उतार चढ़ाव, लेने जा रहे हैं तो जान ले आज की कीमत

pc- news24

इंटरनेट डेस्क। दुनियाभर में पश्चिम एशिया का संकट का छाया हुआ है और इसका असर हर तरह के व्यापार पर दिख रहा है। आज शनिवार, 30 मई को देश में सोने-चांदी की कीमतों में हल्की बढ़त देखी जा रही है। आज शुरुआती कारोबार में 24-कैरेट सोने की कीमत में 10 रुपये का इजाफा हुआ। इसी के साथ इसकी कीमत 1,57,650 पर आ गई। इसी तरह से चांदी की कीमत भी 100 रुपये बढ़ गई। इस बढ़ोतरी के बाद आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 2,80,100 रुपये है।

इससे पता चलता है कि भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर मजबअूत रिकवरी देखी जा रही है। अमेरिका और ईरान में जंग से जुड़ी अनिश्चितता और वैश्विक महंगाई का असर दोनों धातु पर दिख रहा है।

शहरवार आज सोने की कीमतें

शहर24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली1,57,800 रुपये1,44,660 रुपये1,18,390 रुपये
मुंबई1,57,650 रुपये1,44,510 रुपये1,18,240 रुपये
कोलकाता1,57,650 रुपये1,44,510 रुपये1,18,240 रुपये
चेन्नई1,59,290 रुपये1,44,990 रुपये1,21,590 रुपये
बेंगलुरु1,57,650 रुपये1,44,510 रुपये1,18,240 रुपये