Govardhan Puja 2024: जान ले आप गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त, कब कर सकते हैं परिवार के साथ पूजा
- byShiv
- 02 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। देशभर में गोवर्धन का पर्व आज मनाया जा रहा है। गोवर्धन पूजा में गौ धन यानी गायों की और भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है। इसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मुख्य रूप से भगवान कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को भगवान इंद्र के गुस्से से बचाया था।
गोवर्धन पूजा तिथी
हिंदू पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा की तिथि 1 नवंबर शाम को 6 बजकर 16 मिनट पर शुरू हो चुकी हैं और तिथि का समापन 2 नवंबर यानी आज रात 8 बजकर 21 मिनट पर होगा।
गोवर्धन पूजा शुभ मुहूर्त
गोवर्धन पूजन के लिए आज तीन सबसे शुभ मुहूर्त है। एक मुहूर्त सुबह 6 बजकर 34 मिनट से लेकर सुबह 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त दोपहर 3 बजकर 23 मिनट से लेकर शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा और तीसरा मुहूर्त शाम 5 बजकर 35 मिनट से लेकर 6 बजकर 01 मिनट तक रहेगा।
pc- zee news india