Government Scheme: आज आयुष्मान भारत योजना की कवर राशि को डबल करने का ऐलान कर सकती है केन्द्र सरकार


इंटरनेट डेस्क। केन्द्रीय वित्त मंत्री की ओर से आज बजट पेश किया जाएगा। बजट में केन्द्र सरकार की ओर से लोकसभा चुनाव से पहले कई प्रकार की राहत दे सकती है। इस बजट में केन्द्र सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना की कवर राशि को डबल कर सकती है।

इसके तहत आयुष्मान भारत योजना की बीमा राशि को 5 लाख रुपए से बढ़ाकर 10 लाख रुपए किया जा सकता है। खबरों की मानें तो केन्द्र  सरकार की ओर से एक खास तरह के प्रपोजल पर काम किया है।  कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारियों को ठीक कराने में पांच लाख रुपए से अधिक खर्च आता है।

इसी को देखते हुए केन्द्र की मोदी सरकार बीमा राशि को डबल कर आमजन को बड़ा तोहफा दे सकती है। केन्द्र सरकार अगर आज ये बड़ा कदम उठाती है तो लोकसभा चुनाव से पहले ये आमजन के लिए राहत वाला निर्णय होगा।

नवीनतम समाचार अपडेट के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें