Gujarat: विधानसभा चुनावों से पहले गुजरात में हलचल, पूर्व सीएम शंकरसिंह वाघेला जा सकते हैं इस पार्टी में

इंटरनेट डेस्क। गुजरात में विधानसभा चुनाव होने में अभी समय हैं, लेकिन राजनीतिक उठापटक का दौर शुरू हो चुका है। खबरें हैं की गुजरात चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला कुछ बड़ा करने जा रहे हैं, खबर सामने आ रही है, वो कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं, वाघेला ने खुद भी माना है कि उनकी कांग्रेस अलाकमान से बातचीत हुई है, वहीं गुजरात प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने इस बारे में पुष्टि की है कि पार्टी आलाकमान के साथ इस संबंध में बातचीत चल रही है। कांग्रेस में वाघेला की संभावित वापसी की अटकलों से प्रदेश के सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो शंकरसिंह वाघेला ने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई फाइनल फैसले को लेकर स्थिति साफ नहीं की है। गुजरात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित चावड़ा चावड़ा ने कहा कि पार्टी शंकरसिंह वाघेला और कई अन्य नेताओं की वापसी को लेकर आलाकमान के साथ बातचीत कर रही है, वाघेला की वापसी पर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।

2027 में होंगे विधानसभा चुनाव
पूर्व सीएम वाघेला के कांग्रेस में दोबारा शामिल होने की चर्चाओं ने ऐसे समय में जोर पकड़ा है, जब उन्होंने सितंबर में इस बात के संकेत दिए थे कि वो अपनी प्रजा शक्ति पार्टी को फिर से शुरू करने और 2027 का गुजरात विधानसभा चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ने की तैयारी कर रहे हैं।

pc- lokmatnews.in