Guru Purnima 2026: गुरू पूर्णिमा आज, बन रहे दो विशेष योग, दान पुण्य का हैं बड़ा महत्व
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज आषाढ़ पूर्णिमा है, जिसे गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। देशभर में आज ये त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण मानी जाती है। पूर्णिमा तिथि पर दान, स्नान और दान करने का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रदेव का आशीर्वाद मिलता है।
आषाढ़ पूर्णिमा तिथि 2026
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई को सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर शुरू हो गई थी, जिसका समापन 29 जुलाई को शाम 4 बजकर 35 मिनट पर होगा। इस तरह से उदया तिथि के अनुसार आषाढ़ माह की पूर्णिमा आज यानी 29 जुलाई को रखा जाएगा। इस दिन स्नान और दान-पुण्य करना बहुत ही शुभ और उत्तम माना जाता है।
आषाढ़ पूर्णिमा 2026 पर दुर्लभ योग
आज आषाढ़ पूर्णिमा के दिन दो दुर्लभ योग बना हुआ है। आज प्रीति और आयुष्मान योग का बहुत ही शुभ और अच्छा योग बन रहा है। वैदिक ज्योतिष में इन दोनों ही योगों को बहुत ही मंगलकारी और शुभ योग माना जाता है। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इस योग में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठान करने से जीवन में सफलता और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
pc- patrika






