Guruwar Ke Upay: बृहस्पति दोष दूर करने के लिए करें आप भी गुरूवार को ये खास उपाय, मिलेगा ये विशेष फल

इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों का अपना विशेष महत्व है, गुरुवार का दिन अत्यंत शुभ, पवित्र और फलदायी माना जाता है, यह दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बृहस्पति ग्रह को ज्ञान, धर्म, भाग्य, विवाह, संतान, करियर और समृद्धि का कारक माना गया है, कहा जाता है कि जिन जातकों की कुंडली में बृहस्पति मजबूत होता है, उनके जीवन में स्थिरता, सम्मान और सौभाग्य बना रहता है।

बृहस्पति दोष निवारण

मान्यता है कि गुरुवार के दिन विधि-विधान से पूजा, व्रत और दान करने से बृहस्पति ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं, यदि कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो तो व्यक्ति को विवाह में देरी, करियर में रुकावट, आर्थिक संकट और मानसिक अशांति जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

गुरुवार और पीले रंग का महत्व
गुरुवार के दिन पीले रंग का विशेष महत्व होता है, पीला रंग ज्ञान, शुभता, सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, इस दिन पीले वस्त्र धारण करना, पीले पुष्प अर्पित करना और पीले रंग के भोजन का सेवन करना अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है।

चम्तकारी उपाय
गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और हल्दी का तिलक लगाएं, यह उपाय बृहस्पति ग्रह को मजबूत करता है।
इस दिन पीली वस्तुओं का दान करें, जैसे चने, केले, हल्दी, पीले वस्त्र या पुस्तकें।
यदि विवाह में बाधा आ रही हो तो गुरुवार को पीपल के पास केले का पौधा लगाकर उसमें जल अर्पित करें, यह उपाय विवाह योग को मजबूत करता है।

pc- abp news