Haryana: नायब सिंह सैनी बने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री, विधानसभा में आज साबित करेंगे बहुमत

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनावों से पहले हरियाणा में बड़ा खेला हो गया। यहां अचानक से भाजपा और जजपा में गठबंधन टूट गया और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सीएम के पद से इस्तीफा दे दिया और साथ ही अपने खास माने जाने वाले नायब सिंह सैनी को सीएम घोषित कर दिया। बता दें की नायब सिंह सैनी इस समय सांसद और खट्टर के खास माने जाते हैं। 

इसके साथ ही नायब सिंह सैनी ने नए सीएम के तौर पर शपथ भी ग्रहण कर ली। सीएम सैनी ने आज राज्य विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र बुलाया है। जिसमें वह अपना बहुमत सिद्ध करेंगे। इसी दिन विधानसभा के नये स्पीकर का भी चुनाव हो सकता है।

इससे पहले हरियाणा में अचानक बदले नाटकीय राजनीतिक घटनाक्रम में मनोहर लाल और उनकी पूरी कैबिनेट ने एक साथ अपना इस्तीफा दिया था। जिसके बाद जजपा समर्थन वाली सरकार गिर गई। दोपहर बाद हुई भाजपा की विधायक दल की मीटिंग में नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री के लिए चुना गया। ऐसे में हरियाणा में पिछले साढ़े चार साल से चला आ रहा भाजपा व जननायक जनता पार्टी का राजनीतिक गठबंधन भी टूट गया।

pc- zee news