Health Tips: आयुर्वेद के अनुसार खाने का क्या हैं सही समय, जान ले आप भी पूरी जानकारी
- byShiv
- 26 Feb, 2025

इंटरनेट डेस्क। अच्छी सेहत का होना किसी व्यक्ति के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में हर व्यक्ति अपने आपको फिट रखनें की पूरी कोशिश करता है। लेकिन इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खान-पान का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं जिससे उनकी सेहत को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आयुर्वेद के अनुसार जानते हैं कि आपको पूरे दिन में किस समय खाना खाना चाहिए।
नाश्ता
आयुर्वेद के अनुसार नाश्ता सूर्याेदय के बाद ही करना चाहिए। नाश्ता हमारी सेहत के लिए बेहद जरूरी होता है। सुबह 7 से 9 बजे के बीच नाश्ता कर लें।
दोपहर का खाना
नाश्ते और दोपहर के भोजन के बीच ज़्यादा अंतराल नहीं होना चाहिए। हो सके तो दोपहर का भोजन 12 से 2 बजे के बीच करें।
रात का खाना
आजकल लोग काम में व्यस्त रहते हैं और देर रात को खाना खाते हैं। ऐसे में आपको अपना रात का खाना शाम 6 से 8 बजे के बीच खा लेना चाहिए।
pc- newstrack.com
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abp news]