Health Tips: डायबिटीज पेशेंट को नहीं खाने चाहिए ये फल, डाइट में शामिल करेें इन फ्रूट्स को

इंटरनेट डेस्क। आपको डायबिटीज हैं और आप किसी भी तरह के फलों का सेवन कर रहे हैं तो ये आपके लिए खतरनाकर हो सकता है। जी हां आपको डॉक्टर भी हर कोई फल खाने को मना करता होगा। लेकिन अगर आपको डायबिटीज हैं तो अपनी डाइट का बेहद खास ध्यान रखना पड़ता है। लेकिन आज जानने की कोशिश करते हैं की डायबिटीज के मरीज कौन से फल खा सकते हैं और कौन से नहीं। 

कौन से फल कम खाएं
डायबिटीज के मरीजों को आम, केला, अंगूर, अनानास, चीकू और लीची जैसे फलों को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इन फलों में प्राकृतिक शुगर और ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज़्यादा होता है जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है।

कौन से फल खा सकते हैं
डायबिटीज के मरीज सेब, नाशपाती, जामुन, अमरूद, पपीता, संतरा, मौसंबी, कीवी और बेरीज जैसे फल खा सकते है। यह फाइबर से भरपूर होते हैं और इनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम माना जाता है, इसलिए इनका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते है।

pc- mpcg.ndtv.in