Health Tips: जाने गर्मियों में क्यों फायदेमंद होता हैं सतू का शर्बत, पीने से मिलते हैं गजब के फायदे

इंटरनेट डेस्क। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका हैं और इस मौसम में लोगों को गर्म हवाओं के थपड़े सहने पड़ते है। ऐसे में लोग कई तरह से खुद का बचाव करते हैं। इनमें से ही एक हैं सत्तू का ठंडा-ठंडा शरबत। सत्तू का शरबत टेस्ट में जितना अच्छा होता है, आपकी सेहत के लिए भी उतना ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। 

लू से बचाव
सत्तू का शरबत चिलचिलाती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखता है। अगर आप हीटस्ट्रोक यानी लू की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको इस शरबत को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। सत्तू के शरबत में मौजूद तत्व वजन घटाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

गट हेल्थ के लिए 
सत्तू के शरबत में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है जो आपकी गट हेल्थ को सुधारने में मददगार साबित हो सकती है। पेट को साफ रखना हो या फिर कब्ज, एसिडिटी और पेट से जुड़ी दूसरी समस्याओं को दूर करना हो। सत्तू का शरबत काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

pc- youtube