Health Tips: 5 साल तक के बच्चों को भूलकर भी नहीं दे खाने में ये चीजे, रूक जाएगा शारीरिक और मानसिक विकास

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बच्चों के डॉक्टर आपको कई बार कहते हैं कि बच्चों को हेल्दी रखने के लिए और उनके बेहतर विकास के लिए सही खानपान देना चाहिए। खासकर 0 से 5 साल तक के बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास बहुत तेजी से होता है और इस उम्र में उनको सही पोषण और खानपान बेहद महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में आज आपको बताएंगे की पांच साल तक के बच्चों को खाने पीने में क्या नहीं देना चाहिए।

कोल्ड ड्रिंक्स
बड़ों को देखकर बच्चे अक्सर कोल्ड ड्रिंक्स या फिजी ड्रिंक्स की मांग करते हैं।  फिजी ड्रिंक्स में चीनी और कैफीन की अधिक मात्रा होती है, जो बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इसके सेवन से मोटापा, गैस और पाचन की समस्या होती है।

जंक फूड
बच्चों को जंक फूड जैसे बर्गर, पिज्जा आदि भी नहीं देना चाहिए। यह उनकी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इनमें अत्यधिक फैट, चीनी और नमक होता हैं, जो बच्चों के पाचन और स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता हैं।

pc- grehlakshmi.com