Health Tips: नारियल पानी पीने के हैं कई फायदे, शरीर को कई तरीके से देता हैं पोषण
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। नारियल पानी को सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद बताया गया है। नारियल पानी का एक गिलास शरीर को इंस्टेंट एनर्जी और राहत देता है। वैसे भी सदियों से आयुर्वेद में नारियल पानी को नेचुरल टॉनिक माना गया है। यह न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि शरीर को अंदर से पोषण भी देता है। ऐसे में अगर इसका सही समय और सही तरीके से सेवन किया जाए, तो नारियल पानी एक वरदान से कम नहीं है।
नारियल पानी पीने का सही समय
सुबह खाली पेटः सुबह खाली पेट नारियल पानी, पीने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
वर्कआउट के बादः एक्सरसाइज के बाद शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को तेजी से पूरा करता है और मसल्स को रिकवर करने में मदद करता है।
गर्मी या डिहाइड्रेशन मेंः तेज गर्मी, बुखार या ज्यादा पसीना आने पर नारियल पानी शरीर को इंस्टेंट हाइड्रेट करता है।
नारियल पानी पीने का सही तरीका
पैकेट वाला नारियल पानी कई बार प्रिजर्वेटिव्स से भरा होता है, इसलिए हमेशा ताजा हरा नारियल चुनें।
अत्यधिक सेवन से बचेंः दिन में 1 से 2 नारियल पानी पर्याप्त हैं। ज्यादा मात्रा में पीने से पोटैशियम लेवल बढ़ सकता है।
नारियल पानी के प्रमुख फायदे
1. पाचन में सुधार
2. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
3. स्किन और बालों के लिए लाभकारी
4. वजन घटाने में सहायक
5. इम्युनिटी बढ़ाता है
pc- hi.wikipedia.org






