Lifestyle
Health Tips: तुलसी का पानी पीने से मिलते हैं गजब के फायदे, जान ले आप भी
- byShiv
- 28 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। आपने सुना होगा कई लोग कहते रहते हैं की आपको गर्म पानी पीना चाहिए या नीबू का पानी पीना चाहिए। इसके कई फायदे होते है। लेकिन क्या आपको यह पता हैं कि सुबह खाली पेट तुलसी का पानी पीने से क्या फायदे होते है। अगर नहीं तो फिर आज हम जानने की कोशिश करेंगे की इसके क्या फायदे है।
नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर हैं
तुलसी में विटामिन सी और जिंक काफी ज्यादा पाई जाती है। यह नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर की तरह काम करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। तुलसी का पानी सुबह पीने से नेचुरल किलर सेल्स की गतिविधि बढ़ती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है।
इन बीमारियों में हैं फायदेमंद
तुलसी की पत्तियों के रस में शहद-अदरक को मिलाकर पीने से अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, इन्फ्लूएंजा, खांसी और सर्दी में फायदा मिल सकता है। तुलसी पानी से भी ये लाभ मिलता है।
pc-jagran