Health Tips: लू और गर्मी से बचने के लिए करें आप भी ये उपाय, डाइट में शामिल करें ये चीजें
- byShiv
- 27 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। अप्रैल के इस महीने में एक दम जला देने वाली गर्मी पड़ रही है। इतनी भीषण में आसमान से बरसती आग के कारण शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। इस गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखने के लिए, लू और हीट वेब से बचने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें, जो गर्मी में फायदेमंद होती हैं।
गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं?
इस गर्मी में लोग बाजार में मिलने वाले ठंडे सॉफ्ट ड्रिंक को प्यास बुझाने और गर्मी से राहत पाने के लिए पी रहे हैं, लेकिन इससे शरीर को कई नुकसान होते हैं। इसकी बजाय शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए सत्तू, छाछ, लस्सी, शिकंजी, आम का पना और गन्ने का रस पीएं।
गर्मी में कैसे ख्याल रखें
इन दिनों पेट खराब होने, फूड पॉइजनिंग होने और उल्टी दस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए हल्का भोजन करें। खाने में पानी से भरपूर चीजें शामिल करें। ज्यादा फल और सलाद खाएं।
गर्मी से बचाने वाले घरेलू उपाय
धनिये-पुदीने का जूस
सब्जियों का सूप
भुना प्याज और जीरा
नींबू पानी का सेवन करें
लू से बचाए नेचुरल थेरेपी
प्याज के रस से करें चेस्ट पर मसाज
pc- agniban.com






