Health Tips: नाक से आता हैं बार बार खून तो हो सकती हैं आपको ये समस्या, नहीं करें डॉक्टर के पास जाने में देर
- byShiv
- 09 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज की भागदौड़ वाली लाइफ में लोगों को कई बीमारियों को सामना करना पड़ता है। यह बीमारी कोई भी हो सकती है, वैसे आज के समय में लोगों को हाई बीपी की परेशानी ज्यादा घेर रही है। अगर ये प्रोब्लम आपको भी है तो यह आगे जाकर आपके लिए हार्ट की बीमारी बन सकती है। इसके कारण आपको कई बार कुछ संकेत भी मिलते हैं जिसके बाद आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए।
नाक से बहता हो खून
हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई बार कई लोगों के नाक से खून आने लगता है। जब ब्लड प्रेशर ज्यादा हो जाता है तो नाक की नसों पर दबाव पड़ता है और वो फट जाती है। इस वजह से नाक से खून लगातार बहने लगता है। यह हाई बीपी का एक गंभीर लक्षण माना जाता है।
सिर दर्द, चक्कर आना
इसके साथ ही अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर है तो सिरदर्द सबसे आम और पहला लक्षण होता है। जब व्यक्ति को हाई बीपी हो जाता है, तो सबसे पहले सिर में दर्द होने लगता है और इसके साथ ही चक्कर भी आ सकते है।
pc -houstonadvancedsinus.com





