Health Tips: नवरात्रि में करने जा रहे हैं उपवास तो इन बातों का रखना चाहिए आपको विशेष ध्यान

इंटरनेट डेस्क। शारदीय नवरात्र का त्योहार 11 नवंबर से शुरू हो रहा है। इन दिनों में देवी के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है और भक्त उपवास करते हैं। भक्त रोज का खाना छोड़कर फलाहार करते हैं। हालांकि, लंबे समय तक भूखे रहने या फलाहार के नाम पर ज्यादा तला-भुना खाना कमजोरी, डिहाइड्रेशन और एसिडिटी जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है। तो आज जानते हैं किन बातों का आपको ध्यान रखना चाहिए।

हाइड्रेशन का ध्यान रखें
व्रत के दौरान लोग अक्सर कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन और थकान होने लगती है। खाली पेट ये समस्या और ज्यादा परेशान कर सकती है। इसलिए उपवास में भी 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं। पानी के साथ नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ ले सकते है।

एनर्जी देने वाले फूड्स
उपवास के दौरान शरीर को कार्ब्स कम मिलते हैं, जिस वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है। इसलिए अपनी डाइट में केला, सेब और पपीता जैसे फल शामिल करें। इसके साथ बादाम, अखरोट और मखाने जैसे ड्राई फ्रूट्स खाएं, ताकि शरीर को लंबे समय तक एनर्जी मिलती रहे।

pc- youtube