Lifestyle
Health tips: इन चीजों के साथ में करेंगे आप भी शहद का सेवन तो पहुंच सकते हैं अस्पताल
- byShiv
- 04 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। शहद का इस्तेमाल आयुर्वेद में भी फायदेमंद बताया गया है। ऐसे में आप भी अगर शहद का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए गजब की चीज है। लेकिन आज हम आपको यह बताएंगे की आपको शहद के साथ में किन चीजों को सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप इन चीजों का सेवन शहद के साथ कर रहे हैं तो यह जहर के बराबर है।
लहसुन
आपको लहसुन और शहद को मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इससे आपको पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। लहसुन में मौजूद कंपाउंड शहद के एंजाइमों को नष्ट कर सकते हैं, जिससे इसके पोषण मूल्य में कमी आ सकती है।
मसालेदार खाना
आपको यह भी बता दें की आपको मसालेदार खाने के साथ कभी भी शहद को मिक्स नहीं करना चाहिए। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है। मसालेदार खाने में शहद मिलाकर खाने से पाचन को भी नुकसान पहुंच सकता है।
pc- healthshots.com