Health Tips: दूध और अखरोट का एक साथ करेंगे सेवन तो मिलेेंगे आपको ये फायदे, दिल भी रहेगा हेल्दी

इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर ड्राई फ्रूटस का सेवन करते हैं तो बहुत ही बढ़िया हैं और नहीं करते हैं तो आपको जरूर करना चाहिए। इनके सेवने से आपको कई तरह के फायदे मिलते है। अगर आप इनमें भी अखरोट का सेवन दूध के साथ करते हैं तो फिर आपके लिए ये और भी फायदेमंद है। ऐसे में आज जानेंगे दूध के साथ अखरोट के सेवन करने के फायदे।  

दिल को रखता है दुरुस्त
आप अगर दूध में अखरोट मिलाकर पीते हैं तो यह आपके लिए बड़े ही काम की चीज है। दूध और अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो दिल के दुरुस्त रखने का काम करता है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी समस्याएं कम होती है।
 

हड्डियां मजबूत बनाएं
इसके साथ ही आप अगर अखरोट और दूध का सेवन करते हैं तो यह आपकी हड्डियों को मजबूत करता है। अखरोट वाले दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाएं रखता है। ऐसे में आप इसका सेवन कर सकते है।

pc- kuvingsindia.in