Health Tips: सर्दियों में करेंगे पालक का सेवन तो मिलेगा गजब का फायदा, मजबूत हो जाएगी आपकी ये चीज
- byShiv
- 01 Dec, 2024
इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का सीजन चल रहा हैं और लोगों को ठंड में खूब खाना पसंद होता है। फिर चाहे वो स्ट्रीट फूड हो या फिर घर पर बने लजीज व्यंजन। सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में हरी सब्जियों की भरमार भी खूब होती है। इन हरी सब्जियों में पालक सबसे खास मानी जाती है तो जानते हैं पालक खाने के फायदे।
हड्डियों को बनाए मजबूत
पालक में कैल्शियम और विटामिन के भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता हैं। ठंड के मौसम में जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में पालक का सेवन फायदेमंद रहता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
आप अगर सर्दियों में सर्दी-जुकाम जैसी समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में पालक में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स रोग प्रतरिोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। अगर आप नयिमति रूप से पालक खाना शुरू कर दें तो शरीर बीमारियों से लड़ने में सक्षम हो जाता है।
pc- jansatta






