Health Tips: करते हैं मार्निंग वॉक तो ध्यान रखें इन बातों का, नहीं तो हो जाएंगे आपके भी घुटने खराब
- byShiv
- 05 Sep, 2024
इंटरनेट डेस्क। आप भी अगर सुबह के समय अपनी हेल्थ को अच्छी रखने के लिए मार्निंग वॉक करते हैं तो बहुत ही अच्छी बात है। क्यों कि वॉक करने से आपका शरीर फिट रहता है। लेकिन आपको बता दें की इस दौरान अगर आप कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते है तो आपके घुटने भी खराब हो सकते हैं। ऐसे में आप इन बातों का विशेष ध्यान रखें।
धीरे-धीरे शुरुआत करें
आप शुरूआत में हल्के और छोटी दूरी की वॉक से शुरुआत करनी चाहिए। अचानक बहुत अधिक दूरी तय करने से घुटनों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
सही चलने की तकनीक अपनाएं
वॉक करते समय अपने पैर को सही तरीके से रखें। पैर को पूरी तरह से नीचे रखने के बजाय हल्के से कदम रखें और घुटनों को सीधा रखें।
वजन नियंत्रित रखें
अपने वजन को नियंत्रित रखें, क्योंकि अधिक वजन घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालता है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम करें
pc-bhopalsamachar.com






