Health Tips: इस बारिश के मौसम में नहीं होना है बीमार तो आज से ही छोड़ दें इन चीजों का सेवन
- byShiv
- 29 Aug, 2024
इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम में है और आप भी इस मौसम में खुद को स्वस्थ देखना चाहते है और डायरिया, टाईफाइड जैसी बीमारियों से बचे रहना चाहते हैं तो आपको आज बता रहे हैं की आपको क्या करना है। वैसे इस मौसम में खानपान में जरा सी भी लापरवाही पेट से जुड़ी कई सारी समस्याओं की वजह बन सकती है। ऐसे में आज से ही इन चीजों को छोड़ दे।
सड़क का भोजन
आपको एक तो पानी पुरी, चाट, भेल पुरी जैसी चीजें को इस मौसम में खाने से बचना चाहिए। इनको बनाने में कई बार स्वच्छता का पालन नहीं किया जाता और कई बार तो दूषित पानी का भी इस्तेमाल किया जाता है, जिससे टाइफाइड का जोखिम बढ़ सकता है।
ठंडे खाद्य पदार्थ
इस मौसम में आपको ठंडी चीजें खाने और पीने से बचना चाहिए। जैसे आइसक्रीम, ठंडा जूस, कोल्ड कॉफी वगैरह। ठंडा भोजन करने से सांस से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, साथ ही सर्दी- जुकाम और खांसी भी।
pc- rickshawatl.com






