Health Tips: सुबह उठकर खाली पेट खा लेंगे आप भी लहसुन एक कली तो मिलेगा गजब का फायदा, जान ले अभी

इंटरनेट डेस्क। आपने कई बार लोगों से सुना होगा की खाली पेट रोज सुबह लहसुन की एक कली खानी चाहिए। आपको बता दें कि लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो सेहत से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में मदद करते है। इसलिए लहसुन को आयुर्वेद में भी काफी फायदेमंद माना जाता है। तो जानते हैं आज इसके फायदे।

इम्युनिटी बढ़ाता है
लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण रखता है। नियमित रूप से सुबह खाली पेट लहसुन खाने से शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है।

दिल के लिए 
लहसुन कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह आर्टरीज में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है। इससे दिल की बीमारियों, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम हो जाता है।

pc- Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From jagran