Health Tips: बारिश के पानी से आपके पैरों में भी हो गया हैं फंगल इंफेक्शन तो अपना सकते हैं ये घरेलू....

इंटरनेट डेस्क। बारिश का मौसम वैसे तो हर किसी को पसंद आता हैं। लेकिन ये अपने साथ इंफेक्शन लेकर भी आता है। मानसून में जगह-जगह भरे गंदे पानी में भीगने से पैरों में खुजली, रेडनेस, और फंगल इंफेक्शन की समस्या होना बहुत आम है। पैरों में नमी और पसीने के कारण बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं। इस समस्या से कई लोग परेशान रहते हैं। अगर आप भी बारिश के पानी की वजह से पैरों की खुजली और इंफेक्शन से परेशान हैं, तो  घरेलू उपाय अपना सकते है।

गुनगुने पानी और नमक
घर लौटते ही सबसे पहले अपने पैरों को साफ पानी से धोएं। इसके बाद एक टब में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा सा सेंधा नमक मिलाएं। इसमें 10-15 मिनट के लिए पैर डुबोकर रखें। नमक के एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा से फंगस को खत्म कर देते है।

नीम का पानी या नीम का तेल
नीम को एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक माना जाता है। नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर उस पानी से पैरों को धोएं। इसके अलावा, आप इंफेक्शन वाली जगह पर नारियल तेल में नीम का तेल मिलाकर भी लगा सकते हैं। 

टी ट्री ऑयल
फंगल इंफेक्शन से छुटकारा पाने के लिए आप टी ट्री ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल तेल या बादाम तेल की कुछ बूंदों में 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल मिलाएं और रुई की मदद से प्रभावित जगह पर लगाएं।

pc- healthshots.com