Health Tips: हार्ट अटैक के खतरे को करना चाहते हैं कम तो फिर डाइट में शामिल करें ये चीजें

इंटरनेट डेस्क। आज की बदलती लाइफस्टायल ने हर चीज को बदलकर रख दिया है। ऐसे में इस बदलती लाइफ स्टॉयल से ही हार्ट हेल्थ पर भी फर्क दिखने लगा हैं। वैसे  हार्ट हैल्थ के लिए कोलेस्ट्रॉल का स्तर बेहद जरूरी है, खासकर गुड कोलेस्ट्रॉल कहे जाने वाले एचडीएल का स्तर ज्यादा होना और बैड कोलेस्ट्रॉल का कम होना। आइए, जानते हैं एचडीएल को बढ़ाने के लिए किस तरह के हेल्दी फैट्स जरूरी है।

ये फैट्स हैं जरूरी 
मोनोसैचुरेटेड फैट्स- इसे प्लांट बेस्ड चीजों से ले सकते हैं।
पॉलीसैचुरेटेड फैट्स- इसका मुख्य स्रोत ऑयली फिश और कई प्रकार की प्लांट बेस्ड चीजें होती हैं।
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स- यह एचडीएल को बढ़ाने के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड को भी कम करता है, जो कि हार्ट के लिए एक और खतरा माना जाता है।

डाइट में शामिल करें ये चीजें
फैटी फिश- कुछ खास प्रकार की मछलियों में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 पाया जाता है। लेकिन ये फिश एचडीएल को बढ़ाने में भी मदद करती हैं। इसे हफ्ते में कम से कम दो बार जरूर लें। 

अलसी के बीज
इन छोटे-छोटे बीजों में ओमेगा-3 की भरपूर मात्रा के साथ-साथ सॉल्यूबल फाइर्ब्स भी होता है, जोकि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। 

नट्स
हेल्दी फैट्स के अच्छे स्रोत माने जाने वाले नट्स सीधे तौर पर एचडीएल को तो नहीं बढ़ाते, लेकिन रिचर्स बताती है कि इससे एचडीएल बेहतर काम करता है। यानी यह लिवर से बैड कोलेस्ट्रॉल को ज्यादा प्रभावी तरीके से बाहर निकालता है।

pc- ujalacygnus.com