Health Tips: 5 साल की उम्र तक भी नहीं बोल रहा हैं आपका बच्चा तो हो सकते हैं कई कारण...नहीं करें आप भी देर...
- byShiv
- 17 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से बच्चे 2 साल की उम्र में ही बोलने लग जाते हैं और बहुत से 5 साल तक भी कुछ नहीं बोलते है। ऐसे में इसे सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके पीछे कई कारण होते हैं। जरूरी नहीं कि हर बच्चे को कोई गंभीर बीमारी हो, लेकिन सही वजह जानना और समय पर मदद लेना बहुत जरूरी है।
क्या हो सकता हैं कारण
बच्चे के बोलना सीखने के लिए उसका आवाजों को सुनना और समझना जरूरी है। अगर उसे ठीक से सुनाई नहीं देता, तो वह दूसरों की बात और शब्दों की नकल नहीं कर पाता। जन्म से सुनने की परेशानी या कान में बार-बार होने वाला संक्रमण भी इसकी वजह बनता है। इसलिए अगर बच्चा नाम पुकारने पर ध्यान नहीं देता या आवाज की तरफ नहीं देखता, तो उसकी सुनने की क्षमता की जांच करानी चाहिए।
ऑटिज्म या विकास से जुड़ी समस्या होती है कारण
कुछ बच्चों में ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर के कारण बातचीत और दूसरों से जुड़ने में परेशानी होती है. ऐसे बच्चे नाम पुकारने पर जवाब नहीं देते, आंखों से संपर्क कम बनाते हैं या अपनी जरूरत बताने के लिए इशारों का इस्तेमाल भी कम करते हैं, इसके अलावा कुछ बच्चों को भाषा समझने, शब्द बनाने या मुंह और जीभ की मांसपेशियों का सही इस्तेमाल करने में परेशानी भी होती है।
pc- india tv hindi






