Health Tips: चाय के साथ नहीं मिलाए कभी ये चीजे और नहीं करें इनका सेवन, पहुंच जाएंगे अस्पताल

इंटरनेट डेस्क। चाय ऐसी चीज हैं जो हर किसी को पसंद हैं, आपको भी होगी। सुबह उठते से ही एक कप चाय मिल जाए तो सुबह ताजगी से भरी हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ अगर हम तीन चीजों को मिलाकर इसका सेवन करें तो यह चाय जहरीली हो सकती है। आयुर्वेद में इन तीन चीजों को चाय के विरुद्ध माना गया है।

चाय में भूलकर भी ना मिलाएं ये तीन चीजें
सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर ने बताया कि दूध और चीनी डालते से ही चाय अनहेल्दी हो जाती है, इसलिए कभी भी दूध और चीनी वाली चाय नहीं पीना चाहिए, इतना ही नहीं कुछ लोग चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल भी चाय में करते हैं, लेकिन चाय में गुड़ डालने से डाइजेशन का खतरा बढ़ जाता है और डायबिटीज भी बढ़ती है।

इनसे भी रहे दूर
आयुर्वेद के अनुसार चाय के साथ कुछ फूड कॉम्बिनेशन भी जहर की तरह काम करते हैं। चाय के साथ कभी भी नमकीन, समोसे या चाट पकौड़ी नहीं खाना चाहिए। इसके अलावा चाय के साथ पराठे का सेवन भी नहीं करना चाहिए, खासकर जो पैकेट बंद नया आटा होता है, उसकी रोटी खाने से बीमारियां जकड़ सकती हैं।

pc- agniban.com