Health Tips: साल एक बार जरूर करवाने चाहिए लोगों को ये टेस्ट, चल जाता हैं कई बीमारियों का पता
- byShiv
- 08 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। आज का समय ऐसा हो गया हैं कि लोगों को पता ही नहीं चलता हैं की उन्हें कौन सी बीमारी ने घेर लिया है। उन्हें उस स्थिति में पता चलता हैं जब वो गंभीर रूप ले चुकी होती है। ऐसे में लोगों को समय समय अपने टेस्ट करवाते रहने चाहिए। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पूरी तरह स्वस्थ व्यक्ति को बार-बार फुल बॉडी चेकअप कराना चाहिए या फिर कुछ जरूरी टेस्ट ही काफी होते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति स्वस्थ है तो उसे हर 3 या 6 महीने में कुछ बॉडी टेस्ट तो करवाने ही चाहिए।
बल्ड प्रेशरः विशेषज्ञों के अनुसार हर व्यक्ति को साल में एक बार ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करानी चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर अक्सर बिना किसी लक्षण के बढ़ता है और धीरे-धीरे दिल, किडनी और दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है।
डायबिटीज टेस्टः इसके साथ ही लोगों को शुगर टेस्ट करवाना चाहिए, इससे डायबिटीज और प्री-डायबिटीज का शुरुआती चरण में पता लगाया जा सकता है।
सीबीसीः वही सीबीसी टेस्ट से शरीर में खून की कमी, संक्रमण और कई अन्य समस्याओं की जानकारी मिलती है
pc-orangehealth.in






