Health Tips: गेंहू की जगह करें आप भी इन आटे से बनी रोटियों का सेवन, मिलते हैं ये फायदे

इंटरेनट डेस्क। आपने सुना होगा कई डॉक्टर आपको कहते हैं की आप खाली गेंहू की रोटी का ही सेवन नहीं करें। आप किसी और आटे को मिक्स करें या फिर बाजरा, जौ, चना जैसे कई आटों की ही रोटी खाएं। वैसे भारतीय घरों में ज़्यादातर लोग गेंहू के आटे से बनी रोटियों का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप अपना वजन कम और पाचन को बेहतर करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में गेंहू की जगह इन आटे की रोटियों को शामिल करें।

राजीगिरा आटा
राजीगिरा आटा में प्रोटीन, फाइबर और मिनिरल अच्छी मात्रा में मिलते हैं। साथ ही यह ग्लूटेन फ्री होता है इसलिए इसका सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। यह मसल्स को स्ट्रांग बनाने के साथ हड्डियों को भी मजबूत बनाता है।

रागी का आटा
रागी का आटा कैल्शियम से भरपूर होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में बेहद फायदेमंद माना जाता है। साथ ही इस आटे से बनी रोटी का सेवन करने से वजन भी कंट्रोल होता है।

pc- india tv hindi