Health Tips: पैरों के तलवों में सरसों की तेल की मालिश के मिलते हैं कई फायदे, जान ले आप भी
- byShiv
- 23 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की बहुत से लोगा अपने पैरों के तलवों में सरसों का तेल रगड़ते हैं। ऐसा माना भी जाता है कि सरसों का तेल स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में आज जानेंगे की इसके फायदे क्या हैं और क्यों पैरों के तलावों में रगड़ते है।
तेल की मालिश के फायदे
सरसों के तेल की मालिश से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और शारीरिक गतिविधियों में तेजी आती है। ऐसे में अगर आप रात के समय तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करेंगे तो पैरों की थकान दूर होगी और आपके माइंड को भी काफी रिलेक्स मिलेगा।
जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन और दर्द की शिकायत रहती है, उनको रात को सोने से पहले तलवों पर सरसों के तेल की मालिश करनी चाहिए। इससे पीरियड्स क्रेंप में काफी आराम मिलता है।
pc- india.com