Holi in Braj: होली के नाम पर मनचलों का हुड़दंग, वीडियो में लड़की ने कहा प्राइवेट पार्ट को किया जा रहा टारगेट, आप भी देखे वीडियो...

इंटरनेट डेस्क। देशभर में होली के त्योहार की रंगत छाई हुई है। हजरों लाखों की संख्या में लोग इस समय कान्हा की नगरी मथुरा, वृंदावन और ब्रज क्षेत्र में होली खेलने के लिए जाते है। गलियों से लेकर मंदिरों तक अबीर-गुलाल उड़ रहा है, सोशल मीडिया पर भी लगातार होली से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें पारंपरिक उत्सव की झलक दिखाई दे रही है। हालांकि, इस बीच कुछ ऐसे वीडियो भी सामने आए हैं जिन्होंने चर्चा और विवाद दोनों को जन्म दिया है, वायरल क्लिप्स में कुछ युवतियां होली समारोह के दौरान अनुचित व्यवहार के आरोप लगाती नजर आ रही हैं, हालांकि राजस्थान खबरें इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

क्या हैं वीडियो में 
ब्रज क्षेत्र में होली का उत्सव सिर्फ एक-दो दिन का नहीं होता, बल्कि यह करीब 40 दिनों तक चलने वाला लंबा रंगोत्सव है। लेकिन इयस बार जो वीडियो वायरल हो रहा हैं उसमें में एक लड़की ने कहा कि, कोई होली नहीं, यहां सिर्फ लड़कियों से बदतमीजी, और प्राइवेट पार्ट को छुआ जा रहा है, पुलिस करें तो करे क्या? लड़कियों और फीमेल को टारगेट किया जा रहा है, बताओ उनके ब्रेस्ट पे और हिप्स से पिचकारी पर टारगेट करते हैं और जब मैंने बोला तो कहां गया कि तू क्या मरने आई है यहां पर, नंबर दे जा रात में लड़की ने आगे बताया कि इस तरह के कई अब्यूज शब्द उपयोग किया जा रहा है

एक लड़की ने आगे कहा कि बरसाना में मैं रास्ता क्रास कर रही थी तो इतने सारे लड़के आ गए कि मुझे रास्ता क्रॉस नहीं करने दिए और उन लोगों ने मेरे ऊपर पूरा कॉलर डाल दिया, मेरी आंखों में भी पूरा कलर डाल दिया।

pc- hindustan