Rashifal 20 Feb 2026: इन राशियों के जातकों के लिए दिन होगा शुभ, मिलेगा आपको आज कुछ बड़ा लाभ, जाने क्या कहता हैं राशिफल

इंटरनेट डेस्क। 20 फरवरी 2026 शुक्रवार का दिन सभी राशियों के लिए अच्छा रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में संवाद की भूमिका अहम होगी। आज आपको कुछ नया काम मिल सकता हैं जिसे आप पूरा कर सकते है। रूका हुआ पैसा भी आपको मिल सकता है। तो जानते हैं क्या कहता हैं आपका राशिफल।

मकर राशि 
मकर राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी। करियर में उन्नति के नए-नए अवसर मिलेंगे। किसी दोस्त की मदद से आपको कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। परिवार में सुख-शांति रहेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत पहले के मुकाबले बेहतर और मजबूत रहेगी। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए नए तरह के संपर्क बहुत ही लाभकारी होंगे। इससे कोई नई और बड़ी डील फाइनल हो सकती है। करियर में बदलाव के नए संकेत मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी बेहतर हो सकती है। परिवार के सदस्यों का अच्छा सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। सुख और शांति की प्राप्ति होगी, कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और किसी पुराने काम से धन लाभ के योग हैं। परिवार संग बेहतर और अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों को दिन में एक साथ कई जगहों से नौकरी के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।

pc- zee news