WhatsApp Storage को खाली कर के कैसा बढ़ा सकते हैं फोन का स्टोरेज, जानिए आसान तरीका

pc:Smartprix

WhatsApp का इस्तेमाल करते-करते फोन की Storage कब भरने लगती है, इसका अक्सर पता ही नहीं चलता। WhatsApp पर आने वाली फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट, GIF और अन्य फाइलें धीरे-धीरे फोन की स्टोरेज का बड़ा हिस्सा घेर सकती हैं। अगर आपके फोन में भी Storage की समस्या होने लगी है, तो WhatsApp का एक फीचर आपकी काफी मदद कर सकता है।

WhatsApp में Storage को मैनेज करने के लिए सबसे पहले ऐप खोलें। इसके बाद Settings में जाएं और Storage and data विकल्प पर टैप करें। अब Manage storage पर क्लिक करें। यहां आपको यह जानकारी मिल सकती है कि WhatsApp आपके फोन में कितनी Storage इस्तेमाल कर रहा है और कौन-सी फाइलें सबसे ज्यादा जगह ले रही हैं।

इस सेक्शन में आप बड़ी फाइलों और बार-बार शेयर की गई मीडिया फाइलों को आसानी से पहचान सकते हैं। जिन फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट की अब जरूरत नहीं है, उन्हें चुनकर डिलीट किया जा सकता है। इससे फोन में काफी Storage खाली हो सकती है।

इसके अलावा, आप WhatsApp की Media auto-download Settings को भी अपनी जरूरत के हिसाब से बदल सकते हैं। इससे हर फोटो और वीडियो अपने आप डाउनलोड होकर फोन की Storage नहीं भरेंगे। खासकर बड़े WhatsApp Groups में यह विकल्प काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

Storage खाली करने से पहले जरूरी फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट को जरूर चेक कर लें, ताकि गलती से कोई महत्वपूर्ण फाइल डिलीट न हो जाए। समय-समय पर WhatsApp का Storage मैनेज करते रहने से फोन की जगह बचाई जा सकती है और अनावश्यक फाइलों को हटाना भी आसान हो जाता है।