IAF Drill on Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर रात में उतरे राफेल, सुखोई, सुपर हरक्यूलिस फाइटर प्लेन,दहाड़ से कांपा पाकिस्तान
- byShiv
- 03 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय पहलगाम अटैक को लेकर तनाव चल रहा है। दोनों देशों के बीच शत्रुता और बढ़ गई है। इस बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर रात में भारतीय वायुसेना ने एक नया इतिहास रच दिया। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में पहली बार रात के समय वायु सेना के अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों ने एक्सप्रेसवे पर बनी विशेष हवाई पट्टी पर सफल नाइट लैंडिंग कर देश को गौरव का अहसास कराया। इस अवसर को देखने के लिए आसपास के जिलों से भी भारी संख्या में लोग पहुंचे और उन्होंने भारत की सैन्य ताकत का प्रत्यक्ष प्रदर्शन देखा।
रात को उतरे विमान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रात करीब 9 बजे जैसे ही गगनचुंबी आवाज के साथ राफेल, सुखोई-30 एमकेआई और सुपर हरक्यूलिस जैसे शक्तिशाली लड़ाकू विमानों ने अंधेरे आसमान में उड़ान भरी और फिर एक्सप्रेसवे की पट्टी को छूना शुरू किया, वैसे ही वहां मौजूद हजारों लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई।
लोगों में दिखा देशभक्ति का जज्बा
नाइट लैंडिंग के बाद स्थानीय लोगों ने कहा कि यह दृश्य देखकर गर्व महसूस हुआ। कुछ लोगों ने कहा कि आज भारत की ताकत का प्रदर्शन पूरी दुनिया ने देखा है। वहीं, कई लोगों ने केंद्र की मोदी सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। लोगों ने कहा कि जिस तरह से जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में निर्दाेष नागरिकों पर आतंकी हमला हुआ, उसके बाद अब देश को पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए।
pc- bhaskar