OMG! लेबर पेन महसूस करवाने के चक्कर में गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड को दिलवाए इलेक्ट्रिक शॉक, बर्बाद हो गया शरीर का ये हिस्सा, अब..
- byvarsha
- 04 Mar, 2025

PC: indianews
अपने बॉयफ्रेंड के प्यार की परीक्षा लेने के लिए उसकी गर्लफ्रेंड ने ऐसी डिमांड कर दी जिस से उसकी जान जोखिम में आ गई। ये मामला चीन का है। महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को ये महसूस करवाने के लिए कि लेबर पेन कैसा होता है, उसे इलेक्ट्रिक शॉक दिलवाए। महिला चाहती थी कि उसका बॉयफ्रेंड शादी से पहले बच्चे को जन्म देने के दर्द को समझे। ‘साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट’ में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, हेनान प्रांत की महिला ने शादी से पहले अपने बॉयफ्रेंड को लेबर पेन समझाने की कोशिश की। इस कारण वह उसे लेबर पेन सिमुलेशन सेंटर ले गई।
पहले लड़के ने किया मना
पहले लड़के ने मना किया लेकिन उसके बार बार बोलने पर वह मान गया। सेंटर में बॉयफ्रेंड की त्वचा और मांसपेशियों को उत्तेजित करने के लिए इलेक्ट्रिक करंट दिए गए, जिस से उसे ऐसा दर्द महसूस हुआ जैसा डिलीवरी के समय होता है। ये दर्द मांसपेशियों के संकुचन से हो रहा था। महिला ने बताया कि पहले 90 मिनट में उसका दर्द धीरे धीरे काफी बढ़ गया। महिला ने कहा- ‘मेरे बॉयफ्रेंड ने लेवल 8 पर चिल्लाना और संघर्ष करना शुरू कर दिया। लेवल 10 पर वह चीखने लगा और आखिरकार वह हांफने लगा। इसके बाद उसे पसीना आने लगा और उल्टी होने लगी।’
एक सप्ताह बाद पेट में हुआ दर्द
एक सप्ताह बाद युवक को बहुत तेज पेट दर्द हुआ जिस कारण उसे तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट करवाना पड़ा। डॉक्टरों ने पाया कि उसकी छोटी आंत डैमेज हो गई है। महिला ने सोशल मीडिया पर ये खुलासा किया कि उसकी मां और बहन का मानना था कि उसके प्रेमी को सगाई से पहले महिलाओं को होने वाले लेबर पेन के बारे में जानकारी हपनी चाहिए। हालांकि इस टेस्ट के बाद लड़के की जान को खतरा है। अब प्रेमी की मां ने सगाई तोड़ दी है और लड़की के परिवार के खिलाफ केस दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
महिला ने किया ये दावा
वहीं महिला ने कहा कि जब तक उसका बॉयफ्रेंड सही नहीं हो जाता है तब तक वह उसकी पूरी जिम्मेदारी लेती है। महिला की इस हरकत पर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। लोगों ने तरह तरह के रिएक्शन दिए और कहा- ‘लेबर पेन सिर्फ 10 मिनट तक रहता है। महिला और उसका परिवार पागल है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्यार को टेस्ट करने की जरूरत नहीं होती। यह समय रहते पता चल जाता है।’
Tags:
- Viral News
- Trending News
- Electric shock labor pain prank injury
- Girlfriend prank leads to boyfriend intestine damage
- Dangerous pranks causing bodily harm
- Legal consequences of harmful pranks in India
- Social media outrage over electric shock prank
- Demand for legal action
- Labour Pain
- China News
- How To Keep Relationship Interesting
- world news in hindi
- international news in hindi