IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स ने हासिल की ये उपलब्धि, भारत के खिलाफ यह कारनामा करने वाले बने पहले बल्लेबाज
- byShiv
- 20 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने वेलिंग्टन के बेसिन रिजर्व में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार शतक जमाया। उनके इस शतक के दम पर मेजबान टीम ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। इस पारी के दौरान फिलिप्स ने वो काम कर दिया है जो अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।
फिलिप्स ने इस मैच में 216 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 118 रनों की पारी खेली। उन्होंने हेनरी निकल्स के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 216 रनों की साझेदारी की। निकल्स अंत तक आउट नहीं हुए और उन्होंने 175 रन बनाए।
अपनी पारी में निकल्स ने 335 गेंदों का सामना कर 21 चौके मारे। इन दोनों की पारियों के दम पर कीवी टीम 368 रन बनाने में सफल रही। इस पारी में शतक जमाने के बाद फिलिप्स ने वो काम कर दिया जो भारत के खिलाफ अभी तक कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था। वह भारत के खिलाफ एक कैलेंडर ईयर में तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इससे पहले टी20 सीरीज में ऑकलैंड में खेले गए मैच में 49 गेंदों पर 107 रनों की पारी खेली थी। इससे पहले इसी साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के भारत दौरे पर खेली गई वनडे सीरीज में इंदौर में फिलिप्स के बल्ले से 106 रनों की पारी निकली थी।
PC- cricinfo.com





