CJP: दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका की बढ़ी मुश्किले, तीनों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
- byShiv
- 27 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। सीजेपी के नेताओं की मुश्किले एक बार फिर से बढ़ गई है। मुंबई पुलिस ने सीजेपी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। पुलिस के मुताबिक इन तीनों ने गांधी जयंती के दिन मुंबई में बिना पूर्व अनुमति के आंदोलन किया था,इस मामले में मुंबई पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। अब पुलिस इनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है, ताकि वे देश छोड़कर बाहर न जा सकें।
सौरभ दास के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीजेपी नेता सौरव दास के खिलाफ गुरुवार को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था, ये बात तब पता चली, जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली हाई कोर्ट को सूचित किया कि यह महाराष्ट्र पुलिस के अनुरोध पर जारी किया गया था। सौरव दास ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
सीजेपी नेताओं की क्यों बढ़ी मुश्किलें
गांधी जयंती पर सीजेपी के विरोध प्रदर्शन को लेकर 3 अक्टूबर को एक एफआईआर दर्ज की गई। इसमें दीपके, रांका, दास और पार्टी के सात अन्य नेताओं प्रणव अहीरे, अजिंक्य शिंदे, आफ़रीन नवाज़, सौम्या कोर्डे, अंकित भारद्वाज, विजय मलंगी और योगेश इंगले के साथ-साथ 400 से ज़्यादा समर्थकों के नाम शामिल हैं। उन पर दादर में गैर-कानूनी तरीके से इकट्ठा होने और नारे लगाने का आरोप है।
pc- patrika





