ind vs sa: भारत के चार खिलाड़ी लौटे पेवेलियन, गिल ने बढ़ाई टीम की चिंता, गर्दन में दर्द के कारण मैदान से जाना पड़ा...

इंटरनेट डेस्क। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन पहले सत्र का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने लंच ब्रेक तक पहली पारी में चार विकेट पर 138 रन बना लिए है। भारत फिलहाल दक्षिण अफ्रीका से 21 रन पीछे चल रहा है। खबर लिखे जाने तक रवींद्र जडेजा 11 रन और ध्रुव जुरेल पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

बता दें कि भारत ने दूसरे दिन पहले सत्र में वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल और ऋषभ पंत के विकेट गंवाए। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि कप्तान शुभमन गिल चोटिल हो गए हैं जिस कारण उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा है।

दूसरे दिन केएल राहुल और वाशिंगटन ने टीम की पारी आगे बढ़ाई और दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। वाशिंगटन के आउट होने के साथ ही इस साझेदारी का अंत हुआ। वाशिंगटन 82 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। वाशिंगटन के आउट होने के बाद गिल क्रीज पर उतरे थे। उन्होंने मैदान पर आते ही चौके के साथ खाता खोला, लेकिन उनके गर्दन में दर्द होने लगा। इसके बाद फिजियो मैदान पर आए और गिल उनके साथ मैदान से बाहर चले गए।

pc-espncricinfo.com