INDIA Alliance: दिल्ली में ममता बनर्जी और केजरीवाल की मुलाकात,इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले दोनों में हुई लंबी चर्चा
- byShiv
- 08 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। इंडिया गठबंधन की आज दिल्ली में बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक के एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में एक खास मुलाकात हुई। जानकारी के अनुसार तृणमूल कांग्रेस की नेता और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आप नेता अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। यह मुलाकात इसलिए भी खास है क्योंकि आप पहले ही इंडिया गठबंधन से अलग हो चुकी है, फिर भी दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत हुई।
इंडिया गठबंधन कई विपक्षी पार्टियों का एक साथ मिलकर बना गुट है। इसका मकसद है बीजेपी के खिलाफ मिलकर लड़ना। बता दें कि इस गठबंधन में 23 पार्टियां हैं, सोमवार को इन पार्टियों की एक अहम बैठक बुलाई गई है। इसमें यह तय होना है कि आगे की रणनीति क्या होगी और पार्टियों के बीच जो मतभेद हैं उन्हें कैसे सुलझाया जाए।
खबरों की माने तो ममता बनर्जी इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आई हैं। उनके साथ उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी भी थे। रविवार को उन्होंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने आगे के रास्ते पर लंबी चर्चा की। टीएमसी ने यह भी कहा कि 2029 में एकता से एक बेहतर भविष्य की तरफ बढ़ा जा सकता है। यह साफ इशारा अगले लोकसभा चुनावों की तरफ था।
pc- live hindustan





