India-Russia: पीएम मोदी के रूस दौरे से पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तान को दिया ये बड़ा आफर

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने में रूस पहुंचने वाले है। लेकिन उसके पहले राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पाकिस्तानप के साथ मिलकर एक बड़ा दांव खेला है। उन्होंने पाकिस्तान को एक ऑफर दे डाला। कजाकिस्तान में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन की मीटिंग में पुतिन ने पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ के साथ मुलाकात कर शरीफ को कच्चे तेल और ऊर्जा आपूर्ति बढ़ाने की पेशकश कर दी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुतिन ने बुधवार को शहबाज से कहा कि मैं विशेष रूप से 2 प्रमुख क्षेत्रों पर जोर देना चाहूंगा। ऊर्जा और कृषि। हमने पाकिस्तान को ऊर्जा संसाधनों की आपूर्ति शुरू कर दी है और हम इस आपूर्ति को और बढ़ाने को तैयार हैं।

जानकारी के अनुसार रूस अगर पाकिस्तान को इन सभी चीजों की आपूर्ति कर भी दे तो उसके पास भुगतान करने तक के पैसे नहीं हैं। पाकिस्तान विदेशी मुद्रा भंडार लगातार घट रहा है। बता दें की पीएम मोदी दोस्त पुतिन से मिलने 8 और 9 जुलाई को मॉस्को में रहेंगे और इस दौरान वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मिलेंगे। दोनों देशों के बीच इस मुलाकात में रणनीतिक, आर्थिक और सैन्य संबंधों की मजबूती देखी जा रही है।

pc- abp news