Indian History: ऐसा खूंखार हिंदू राजा जिसने 30 से अधिक मुस्लिम महिलाओं से की थी शादी, लेकिन जीवनभर किया धर्म का पालन

इंटरनेट डेस्क। आपने सुना होगा जब भारत देश पर मुस्लिम राजाओं ने राज किया तो उन्होंने यहां महिलाओं और बच्चों के साथ अच्छा व्यवाहार नहीं किया था। कई हिंदू महिलाओं के साथ उन्होंने शादिया रचाई और अपनी बेगम बना के रखा। ऐसे में कई ऐसे हिंदू राजा भी थे जिन्होंने कई मुस्लिम महिलाओं से शादी की और उन्हें अपनी रानी बना के रखा। ऐसे में भारतीय इतिहास में ऐसे वीर योद्धा हुए हैं जिनके शौर्य और पराक्रम की कहानियाँ आज भी जनमानस में प्रसिद्ध हैं। इन्हीं में से एक हैं बाप्पा रावल, जो मेवाड़ के राजा बने और उनकी शक्ति और वीरता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनके शासनकाल में 35 मुस्लिम रानियाँ थीं, जो उनके सैन्य अभियानों के दौरान विवाह सूत्र में बंधीं।

कौन थे बाप्पा रावल
बाप्पा रावल का असली नाम कलभोज था और वे गुहिल (गहलोत) वंश के शासक थे। उन्होंने 8वीं शताब्दी में मेवाड़ की भूमि पर शासन किया और चित्तौड़गढ़ को अपना साम्राज्य स्थापित किया। बाप्पा रावल के बारे में मान्यता है कि उन्होंने मेवाड़ राज्य की रक्षा के लिए कई विदेशी आक्रमणकारियों से संघर्ष किया और उन्हें हराया।

कई मुस्लिम शासको को हराया
इतिहास में यह उल्लेख मिलता है कि बाप्पा रावल ने अपने शासनकाल में अरब और मध्य एशिया के कई मुस्लिम शासकों को हराया। इन विजयों के बाद उनके साथ संधि या राजनीतिक गठजोड़ के रूप में कई मुस्लिम राजकुमारियों से विवाह हुआ। यह विवाह राजनीतिक रणनीति के अंतर्गत थे, जिनके माध्यम से बाप्पा रावल ने अपने साम्राज्य को सुरक्षित किया और अपना प्रभाव बढ़ाया। हालाँकि, यह भी कहा जाता है कि इन रानियों के साथ बाप्पा ने कभी सामीप्य नहीं रखा और वे जीवनभर धर्म का पालन करते हुए साधक के रूप में रहे।

pc- hindi.pratilipi.com