IPL 2024: आईपीएल के दो दिन पूर्व बदला दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान, अब इस खिलाड़ी को मिली ये जिम्मदारी

इंटरनेट डेस्क। 22 मार्च से आईपीएल का नया सीजन शुरू होने जा रहा है और इसके शुरू होने में अब मात्र 2 दिन का समय बचा है। ऐसे में इसके शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा बदलाव कर दिया हैं और वो ये की टीम ने अपने नए कप्तान के नाम का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2024 में डेविड वॉर्नर की जगह ऋषभ पंत को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है। 

बता दें की ऋषभ पंत करीब 14 महीने से क्रिकेट से दूर हैं और इसका कारण उनका एक्सीडेंट है, वो दिसंबर 2022 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेल रहे है। दिसंबर 2022 के आखिरी सप्ताह में दिल्ली-देहरादून हाइवे पर उनका एक्सीडेंट हुआ था। सड़क दुर्घटना में वह बाल-बाल बचे थे। उसके बाद लंबे समय तक इलाज के बाद उन्होंने फिटनेस हासिल की है। 

ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के चेयरमैन और सहमालिक पार्थ जिंदल ने बयान जारी कर कहा है कि हमे दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान के रूप में ऋषभ का स्वागत करते खुशी हो रही है। उन्होंने धैर्य और निडरता का परिचय दिया है। नए जोश और उत्साह के साथ नए सीजन का इंतजार है।

pc- oneindiahindi