IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, पहली बार हुआ ऐसा

खेल  डेस्क। आईपीएल 2024 के 26वें मैच में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) को छह विकेट से शिकस्त दी। एलएसजी ने लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में पहले खेलते हुए सात विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए। जवाब में डीसी ने 11 गेंद बाकी रहते 4 विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य हासिल किया। 

इसके साथ ऋषभ  पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल में अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। अब दिल्ली लखनऊ सुपर जायंट्स के विरुद्ध 160 प्लस रन का टारगेट चेज करने वाली पहली टीम बन गई है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2022 में डेब्यू किया था।

 इससे पहले इसके खिलाफ 160 प्लस रन का लक्ष्य कोई टीम हासिल नहीं कर सकी थी। एलएसजी तीन मैचों में ही 160 प्लस रन डिफेंड करने में कामयाब रही। इस टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी। 

PC: espncricinfo