IPL 2024: आईपीएल में धोनी का ये रिकॉर्ड तोड़ना होगा मुश्किल, जान ले आप भी उसके बारे में

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के 17वें सीजन की शुरूआत 22 मार्च से होने जा रही हैं और एक बार फिर से आईपीएल में कई रिकॉर्ड टूटेंगे और कई रिकॉर्ड बनेंगे भी। ऐसे में आज हम सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के उन रिकॉर्ड के बारे में बात करेंगे जो उन्होंने बनाए है। बता दें की इस सीजन में भी धोनी सीएसके की कप्तानी करेंगे। 

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है औैर आईपीएल का 17वां संस्करण भी जीतकर वो टीम को छटी बार इस खिताब से नवाजना चाहेंगे। ऐसे में हम आपको महेन्द्र सिंह धोनी के नाम दर्ज एक रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जो टूटना मुश्किल हैं और वो हैं धोनी के नाम आईपीएल के इतिहास में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड।

धोनी साल 2008 से ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते आ रहे हैं। वह अब तक 226 मैचों में इस टीम की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके 133 मैच अपने नाम कर चुकी है। इस लिस्ट में दूसरा नाम मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का है, जो अब तक 158 मैचों की कप्तानी कर चुके है।

 pc- sky247.net