IPL 2024: कौन हैं मल्लिका सागर जो करवा रही हैं क्रिकटरों की नीलामी? जानें उनसे जुड़ी ये बातें


खेल डेस्क। आईपीएल 2024 की लिए खिलाडिय़ों की मिनी नीलामी दुबई में शुरू हो चुकी है। इसमें पहली बोली वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर आर पॉवेल पर लगी है। नीलामी के बीच एक महिला सुखियों में आई है। इस महिला का नाम मल्लिका सागर है जो आईपीएल के आगामी संस्करण के लिए खिलाडिय़ों की नीलामी करवा रही है।

आज हम आपको इस खूबसूरत महिला के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। सागर नीलामी की दुनिया में कोई नया चेहरा नहीं हैं, वह इससे पहले कई नीलामियों का हिस्सा बन चुकी हैं। ये महिला ही महिला प्रीमियर लीग की नीलामी भी कर करवा चुकी है। 48 साल की मल्लिका सागर 25 साल से नीलामी के कार्य से जुड़ी हुई हैं।

वह मुंबई की प्रसिद्ध पुंडोले आर्ट गैलरी में कई नीलामी करावा चुकी हैं। मिल्लिका सागर से जुड़ी विशेष बात ये है कि वह इंडियन प्रीमियर लीग में नीलामी करना वाली पहली महिला हैं।