IPL 2024: 17वें सीजन में पहली जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने रचा इतिहास

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल के नए सीजन में मुंबई इंडियंस टीम को तीन मैच हाने के बारद रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चौथे मैच में जीत का स्वाद चखने को मिला है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली कैपिटल्स को हरा दिया। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने जीत के साथ ही इतिहास भी रच दिया। 

बता दें की मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को हराते हुए टी20 क्रिकेट की 150वीं जीत दर्ज की। अब तक कोई भी टीम दुनिया में ऐसा नहीं कर पाई है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है जिसने टी20 क्रिकेट में 148 मैच जीते हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर भारतीय टीम 144 मैचों में जीत के साथ बनी है।

इसके साथ ही आईपीएल के इस मैच में मुंबई का 24वां 200 प्लस का स्कोर भी रहा। वह इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गयी है। मुंबई के अलावा बेंगलुरु ने भी 24 बार ही आईपीएल में 200 प्लस का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में शीर्ष पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। उसने 29 बार ऐसा किया है।

pc- www.espncricinfo.com