IPL 2024: अगले मैच में रोहित शर्मा के नाम दर्ज हो जाएगी ये बड़ी उपलब्धि! बस करना हैं छोटा सा काम

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल का नया सीजन चल रहा हैं और ये सीजन इस समय अपने पूरे चरम पर हैं। लगातार नए नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और टूट रहे है। ऐसे में कई रिकॉर्ड तो ऐसे हैं जो आने वाले मैचों में आपको बनते दिख जाएंगे और उनमें से एक तो रोहित शर्मा ही बनाएंगे यानी के उनके नाम एक उपलब्धि और दर्ज हो जाएगी।

जी हां मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा के टी20 प्रारूप में 500 छक्के पूरे होने वाले हैं और इसके लिए उन्हें अब मात्र तीन छक्कों की जरूरत है। वो टी20 क्रिकेट में 500 या ज्यादा छक्के जमाने वाले दुनिया के पांचवें क्रिकेटर बन जाएंगे। 

जानकारी के अनुसार रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जमाने के मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने 597 इंटरनेशनल सिक्स अब तक जड़े हैं। वैसे गुरूवार को खेले गए एक मुकाबले में रोहित ने वानखेड़े स्टेडियम में 100 छक्कों का रिकॉर्ड भी बनाया है। यानी के वो ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जो वानखेड़े में स्टेडियम में 100 छक्के पूरे कर चुके है।

pc- www.espncricinfo.com